Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोवाली थाना क्षेत्र के खराईघुटू से गूगल रिव्यू रेटिंग टाक्स पूरा करने के नाम पर साइबर ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार।

कोवाली थाना क्षेत्र के खराईघुटू जंगल के पास 5 - 6 लड़को के द्वारा टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप से गूगल रिव्यु गेम रेटिंग करने के नाम पर साइबर ठगी का काम काफी दिनों से चलाया जा रहा था

कोवाली थाना क्षेत्र के खराईघुटू से गूगल रिव्यू रेटिंग टाक्स पूरा करने के नाम पर साइबर ठगी में 6 आरोपी गिरफ्तार।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के खराईघुटू जंगल के पास 5 – 6 लड़को के द्वारा टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप से गूगल रिव्यु गेम रेटिंग करने के नाम पर साइबर ठगी का काम काफी दिनों से चलाया जा रहा था। वही कोवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर कुल 6 अभियुक्त, मानिक भगत, देव भगत ,खितेश भगत, चंदन भगत उर्फ सोनू, मंथन भगत उर्फ रिंकू भगत, चितरंजन भगत उर्फ किरण भगत को गिरफ्तार किया गया है।

वही गिरफ्तार के बाद खुद थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस को साइबर ठगी का जानकारी मिलने से पुलिस द्वारा टीम बनाकर खराईघुटू जंगल किनारे छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस के द्वारा देखा गया की 6 लड़कों के द्वारा एक जगह पर बैठकर साइबर ठगी का कारवार किया जा रहा है। वहीं पुलिस को देखकर सभी भागने लगे थे। इसी बीच पुलिस के द्वारा सभी को दौड़ा कर पकड़ा गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के द्वारा गूगल रिव्यू रेटिंग के नाम पर साइबर ठगी किया गया है। साइबर ठगी गूगल रिव्यू रेटिंग का टाक्स पूरा करने के लिए बोलकर युवाओं को फांसाते थे ओर फिर खाते से रुपया का निकासी कर लेते थे। छापेमारी टीम में मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान,एसआई अजंता माहतो, आरक्षी रवीन्द्र सिंह सरदार, अस्तुल्लाह खां, नरपति बिरुवा, चौकिदार विभीषण सरदार और नारायण मुर्मू शामिल थे

Related Articles

Back to top button