कोडरमा के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
कोडरमा के पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने रविवार को नया परिषदन भवन में प्रेसवार्ता किया

कोडरमा के पूर्व सांसद सह भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कोडरमा के पूर्व सांसद और भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने रविवार को नया परिषदन भवन में प्रेसवार्ता किया. इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पु,सुभास चंद्र सिन्हा जिला मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान भी मौजूद थे

प्रेसवार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय ने एक तरफ जहाँ सूर्या हासदा कि मौत को फर्जी एनकाउंटर बताते हुए हेमंत सरकार को निर्लज सरकार बताया, वही पीएम मोदी के नेतृत्व मे जीएसटी से जनता को मिले राहत के बाद पीएम मोदी की तारीफ किया।
कहा कि ज़ब से मोदी जी ने GST स्लेब को कम किया, तब से देश के विपक्षी बोखला गई है। जबकि देश जान चुका है कि पीएम मोदी समय पर जनहित मे जो निर्णय लेते है वो चौकाने वाला तो होता ही है. लेकिन देश के अर्थव्यस्था मे सुधार के लिए मिल का पत्थर बन जाता है. पूर्व सांसद राय ने कहा कि जीएसटी से कैंसर समेत 33 दवाओ को बाहर कर दिया गया.

बीमा को बाहर कर दिया गया. कई खाद्धय वस्तुओ को बाहर कर दिया गया. जिसे हर वर्ग जुड़ा है और इसका फायदा सभी को मिलेगा. सूर्या हासदा एनकाउंटर को फर्जी मुठभेड़ बताते हुए कहा कि भाजपा ने जांच टीम बनाया, जिसमे यह स्पष्ट हुआ की मृतक सूर्या पहले से बीमार था. इसके बाद उसे कुख्यात अपराधी बताकर गोली मारा गया. लिहाजा, अगर हेमंत सरकार मे लज्जा बची हो, तो उसे इस मामले मे सीबीआई जांच का अनुशंसा करना चाहिए।



