केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजमंदिर फैशन रेमंड शोरूम का किया उद्घाटन
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजमंदिर फैशन रेमंड शोरूम का किया उद्घाटन

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राजमंदिर फैशन रेमंड शोरूम का किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: कचहरी रोड शाहाबादी मार्केट के समीप राजमंदिर का दूसरा ब्रांच राजमंदिर फैशन का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर की। इसके पूर्व ढोल नगाड़ा के साथ शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। जिसके बाद शोरूम के संचालक विनोद खंडेलवाल ने मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बुके देकर अथिति सत्कार किया। बताया गया कि इस शोरूम में बच्चों से लेकर युवक युवतियां के लिए सारे कलेक्शन मौजूद है। वही शादी विवाह पार्टी के लिए शेरवानी कोट पेंट सूटिंग शटिंग ब्लेजर कुर्ता लंहगा चुन्नी गाउन समेत रेडीमेड गारमेंट उपलब्ध है। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने राजमंदिर के नए ब्रांच के लिए संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कही की राजमंदिर दुकान लंबे वर्षों से गिरिडीह में संचालित है और ग्राहकों का विश्वास भी इस दुकान के प्रति बना हुआ है।

लोगों को क्वालिटी युक्त कपड़े यहां मिलता है। दुसरा ब्रांच खुल जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। दुकान संचालक ने कहा की वर्षों से चला आ रहा ग्राहकों का विश्वास उन्हें सदेव मिलता रहेगा। लोग एक ही छत के नीचे पूरे परिवार का कपड़ा खरीद सकते है।

मौके पर पुनीत खंडेलवाल ,मोनू खंडेलवाल ,प्रमोद खंडेलवाल ,अरुण जालान ,भाजपा नेता दिनेश यादव, दिलीप वर्मा ,मुकेश जलाना ,अशोक उपाध्याय ,बैजनाथ वर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




