जयनगर प्रखंड में विकास को मिली रफ्तार विधायक अमित कुमार यादव ने चेकडैम व पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
जयनगर प्रखंड अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने ग्राम बाघमारा में चेकडैम निर्माण कार्य तथा पंचायत गोहाल में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

जयनगर प्रखंड में विकास को मिली रफ्तार विधायक अमित कुमार यादव ने चेकडैम व पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
कोडरमा : जयनगर प्रखंड अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने ग्राम बाघमारा में चेकडैम निर्माण कार्य तथा पंचायत गोहाल में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

ग्राम बाघमारा में प्रस्तावित चेकडैम निर्माण परियोजना को क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। विधायक ने कहा कि यह परियोजना जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करेगी, जिससे किसानों की खेती में सुधार होगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं पंचायत गोहाल में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए उन्होंने बताया कि यह सड़क कोवार पथ, बीरेन्द्र सिंह के नए मकान से प्रारंभ होकर आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र होते हुए नया गोहाल भाया फुटला आहर तक निर्मित की जाएगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
माननीय विधायक ने दोनों ही योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया तथा कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


