Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी अंबेडकर आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे : मुन्ना यादव

चलकुशा प्रखंड के भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी अंबेडकर आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे : मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : मुन्ना यादव

चलकुशा प्रखंड के भाजपा महामंत्री मुन्ना यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर आवास योजना गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है,

इसलिए इसका लाभ केवल पात्र लाभुकों को ही मिलना चाहिए। मुन्ना यादव ने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं जो आज भी कच्चे मकानों में रहने को विवश हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से लाभुक चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य कर रही हैं। अंबेडकर आवास योजना भी गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button