Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबर
कृषि उत्पादन मण्डी समिति में होगी मतगणना
निर्धारित टेबुल पर स्थान ग्रहण

संयुक्ता न्यूज डेस्क
बलिया – विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 मार्च को जनपद के कृषि उत्पादन मण्डी समिति, बलिया में प्रारम्भ होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद में अवस्थित सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार एवं उनके मतगणना अभिकर्ता (एजेन्ट), मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति में उपस्थित होकर अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित टेबुल पर स्थान ग्रहण करना सुनिश्चित करें।




