कुशवाहा संघ जिला कमेटी की बैठक हुआ संपन्न
गिरिडीह, कुशवाहा संघ गिरिडीह द्वारा कुशवाहा संघ की जिला कमेटी की बैठक कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई

कुशवाहा संघ जिला कमेटी की बैठक हुआ संपन्न
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कुशवाहा संघ गिरिडीह द्वारा कुशवाहा संघ की जिला कमेटी की बैठक कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी 10 दिसंबर को राजभवन के समक्ष पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण लागू करने , कृषि को उद्योग का दर्जा देने एवं अन्य पिछड़े वर्ग के जनहित के मुद्दों को लेकर धरना दिया जाएगा ।

इस निमित्त पूरे जिले से लगभग 500 से अधिक की संख्या में लोग उक्त कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया गया सभी प्रखंड कमेटी को इस बाबत निर्देशित किया गया है की पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें
साथ ही प्रत्येक प्रखंड से कम से कम पांच गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ रांची राज भवन रांची समय पर पहुंचेंगे और अपनी जायज मांग की आवाज को मजबूती देंगे।
इसमें मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि मुखिया जिला परिषद वार्ड पार्षद प्रमुख पंचायत समिति सदस्य अपने नेतृत्व में अभियान को सफल करेंगे ऐसा भरोसा कुशवाहा संघ गिरिडीह करता है।
आज की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर दिवाकर , मुन्ना कुशवाहा,महामंत्री ओमप्रकाश महतो,नगर अध्यक्ष बसंत वर्मा ,बेगाबाद अध्यक्ष पवन वर्मा,प्रकाश वर्मा ,युवा नेता सह चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष कुमार बैजनाथ बैजू, बैजनाथ वर्मा ,अशोक वर्मा,हरिनंदन वर्मा, रामदेव वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।



