Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज की जयंती पर गूंजे भजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

गिरिडीह। मध्यदेशीय वैश्य महासभा गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को गोयंका धर्मशाला में कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज का जयंती सह वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज की जयंती पर गूंजे भजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मध्यदेशीय वैश्य महासभा गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को गोयंका धर्मशाला में कुलगुरु श्री गणीनाथ गोविन्द जी महाराज का जयंती सह वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने कुलगुरु की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की एकता की कामना की।

समारोह के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण किया। वहीं धनबाद से पहुंची भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कार्यक्रम का उद्घाटन रांची से पहुंचे समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद साव, गिरिडीह के अर्जुन गुप्ता, अंजनी गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीषा गुप्ता, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, जिला समिति के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने सामाजिक एकता और भाईचारे को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें तो सामाजिक कुरीतियों और त्रुटियों को दूर करने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और राजनीति समेत हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

आयोजन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और सुमित गुप्ता, सचिव विशाल गुप्ता, उपसचिव राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयदेव गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता, निशांत गुप्ता समेत समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button