कुछ युवकों ने शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी को लेकर जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया फिर
कुछ युवकों ने शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी को लेकर जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया फिर

कुछ युवकों ने शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी को लेकर जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया।
गिरिडीह:मनोज कुमार
गिरीडीह: मुफस्सिल थाना इलाके के पतरोडीह में बीती रात कुछ युवकों ने शादी समारोह के दौरान गर्म पूड़ी को लेकर जमकर उत्पात मचाते हुए हंगामा किया। बुधवार को सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर विनय कुमार राम समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान पथराव और उसतुराबाजी भी की गई। जिसमें तीन-चार युवकों को चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि यह विवाद शादी समारोह में गर्म पूड़ी की मांग करने पर नहीं दिए जाने पर किया गया। पतरोडीह निवासी शंकर यादव घर बराती आई थी।

रात करीब दो बजे चार पांच युवक खाने के लिए बैठे तभी गर्म पूड़ी की मांग की गई। नहीं देने के सवाल पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उक्त युवक ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर हंगामा, गाली – गलौज और पथराव करना शुरू कर दिया। बताया गया कि इस क्रम में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है और बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए युवक के द्वारा ही यह पूरा विवाद उत्पन्न किया गया।

इस संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शंकर दास ने बताया की खानपान को लेकर दो पक्षों में बाता बाती हुई जिसके बाद मारपीट होने लगी। उन्होंने कहा की उन लोगों द्वारा पंचायत भवन में भी हुदंग मचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।



