किसान मजदूर गांव व गरीब कल्याण ही लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री
किसान मजदूर गांव व गरीब कल्याण ही लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री

किसान मजदूर गांव व गरीब कल्याण ही लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री
यूपी: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 9साल सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण पूर्ण होने पर आज पार्टी द्वारा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014से पूर्व देश भ्रष्टाचार की सूची में बढ़त हासिल थी अमीर और अमीर वहीं गरीब और गरीब होता जा रहा था लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही गरीब कल्याण की योजनाएं बनाई गई, लोगों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान को किसान सम्मान निधि, मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ ही गांव गांव शुद्ध जलापूर्ति की गई, किसानों को सिंचाई बीज के साथ ही खाद,,नीम कोटेड यूरिया,,की समुचित व्यवस्था की गयी ,

श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा श्रद्धेय महात्मा गांधी के नाम परिवार के लिए प्रयोग किया गया परंतु उनके स्वच्छता अभियान पर कभी कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की, वहीं मोदी जी द्वारा बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत मिशन चला कर देश की तस्वीर बदल दी गई, उन्होंने, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के उपस्थित पदाधिकारियों से गर्मजोशी से कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लें कि 2024 में आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के गले में जो विजय पुष्प माला पहनाई जाये उसमें एक कमल पुष्प फतेहपुर का भी हो

जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जी का फतेहपुर से गहरा लगाव है वह ब्यस्ततम् समय में चार बार फतेहपुर आये, श्री मिश्रा ने कहा कि हम फतेहपुरवासी भाजपा का विजय रथ को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे,, सम्मेलन में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता शास्त्री बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, अपर्णा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अन्नू सिंह कछवाह, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, ज्योति प्रवीण, अभिजीत भारती,मधुराज विश्वकर्मा, मनोज निषाद, रमाकांत वर्मा,आलिख खां सहित मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विजय त्रिवेदी फतेहपुर




