कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को लेकर कांग्रेसियों की बैठक
प्रखंड अध्यक्ष ने किया बैठक को संबोधित

संयुक्ता न्युज डेस्क
बरकट्ठा – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आगामी 5 मार्च आयोजित हजारीबाग प्रमंडलीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर बरकट्ठा कांग्रेस कमेटी की बैठक बरकट्ठा उत्तरी पंचायत भवन में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल की अध्यक्षता में संपन्न कि गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व सह प्रभारी उमंग सिंगार झारखंड प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक,पूर्व विधायक मंत्री गण जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा संगठन के सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान वर्ष 2024 के लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों से लेकर बूथ स्तर तक के कांग्रेस जनों के साथ संवाद कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर कांग्रेसी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल विधानसभा सदस्यता प्रभारी सह राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष समसुद्दीन अंसारी, इमरान खान समेत आदि कांग्रेसी उपस्थित थे.




