Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ
कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री के फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के लिए लाया गया अस्पताल
गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ के समीप स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में आज सुबह फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव के चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया

कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री के फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के लिए लाया गया अस्पताल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चाइना मोड़ के समीप स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में आज सुबह फर्निश में हुए ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव के चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के द्वारा घायल मजदूर को इलाज के लिए गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोरंडीहा निवासी पिंटू तूरी के रूप में हुई है. घटना के बाद फैक्ट्री में कुछ देर के लिए अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई।




