Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कार्तिक अमावस्या की रात्रि मां काली की आराधना में लीन रहे भक्त श्मशान काली सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा भाव से हुई मां काली की पूजा अर्चना मकतपुर में रविन्द्र ग्रांथागार समिति ने भव्य पंडाल बनाकर की मां काली की आराधना

कार्तिक अमावस्या के मौके पर रविवार की देर रात मां काली की पूजा अर्चना की गई। शहर से लेकर गांव तक भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां काली की पूजा अर्चना की।

कार्तिक अमावस्या की रात्रि मां काली की आराधना में लीन रहे भक्त श्मशान काली सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा भाव से हुई मां काली की पूजा अर्चना मकतपुर में रविन्द्र ग्रांथागार समिति ने भव्य पंडाल बनाकर की मां काली की आराधना

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कार्तिक अमावस्या के मौके पर रविवार की देर रात मां काली की पूजा अर्चना की गई। शहर से लेकर गांव तक भक्तों ने श्रद्धा भाव से मां काली की पूजा अर्चना की। इस दौरान शहर के श्मशान घाट स्थित मां श्मशान काली की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई।

वहीं शहर के काली बाड़ी, बरमसिया काली मंदिर, स्टेशन रोड स्थित त्रिमुर्ति काली मंदिर, बरगंडा काली मंदिर, सिरसिया दुर्गा मंडप, अकदोनी काली मंदिर के अलावे शहर के कई हिस्सों में मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर भक्त रातभर मां काली की आराधना में जूटे रहें। इस दौरान मां काली को फल फुल के अलावे मुख्य रूप से खिचड़ी और खीर का भोग लगाया गया। पूजा के बाद भक्तों के बीच भोग का प्रसाद वितरण किया गया।

इधर शहर के मकतपुर स्थित बंगला स्कूल में रविन्द्र ग्रांथागार समिति द्वारा भव्य पंडाल बनाकर मां काली की भव्य रूप से पूजा अर्चना की गई। शाम होते ही पंडाल में मां काली के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम को नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अलावे बंगाली समाज के पकंज ताह,

डॉ आलोक रंजन रॉय, तरूण मुखर्जी सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत् रूप से दीप प्रज्वलित कर मां काली की आराधना के साथ विधिवत् रूप भक्तों के दर्शन के लिए मां का पट खोला गया। यहां भी देर रात तक भक्त मां की अराधना में लीन रहे। वहीं सुबह में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप मेें खिचड़ी का भोग वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button