काठीकुंड प्रखंड के ग्राम पंचायत कालझर के दलदली में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
काठीकुंड प्रखंड के ग्राम पंचायत कालझर के दलदली में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

दुमका :उपराजधानी दुमका के काठीकुंड के ग्राम पंचायत कालाझर के अन्तर्गत ग्राम दलदली प्राणिक टोला में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में सिनियर सिविल जज सह प्राधिकार सचिव विश्वनाथ भगत के निर्देशानुसार पेनल अधिवक्ता शमसाद अन्सारी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों,नि:शक्तों, असहाय लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं सहायताओं की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, डायन प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई,बाल विवाह, बंधुवा मजदूर,बाल मजदूरी जैसे अपराध की जानकारी दी गई,ई – श्रम कार्ड,लेबर कार्ड,मनरेगा कार्ड, असाध्य बिमारियों के लिए चिकित्सा सहायता योजना, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन,वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में पीएलवी प्रेम हांसदा ने सहयोग प्रदान किया तथा ग्रामीण महिलाओं पुरुषों एवं छात्र छात्राओं ने शिविर में भाग लिया तथा लाभांवित हुए।




