कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के टावर चौक में सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन
कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के टावर चौक में सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन

कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के टावर चौक में सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शहर के टावर चौक में सोमवार को भारतीय सेना के सम्मान में जय हिंद सभा का आयोजन की गई। इस सभा के मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक जलेश्वर महतो उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश कहां जा रहा है पूर्व में कहां थी आज कहां है उन्होंने भारतीय सेना को सैल्यूट किया और कहा कि आप जैसे योद्धा इस देश का मान सम्मान रख रहे हैं देश की जनता अमन चैन की नींद सो रही है आपकी देन है जो ऑपरेशन सिंदूर में जो कार्य किए हैं यह देश नतमस्त है, सरकार अगर पहले यह कार्य करती तो शायद पहलगाम की घटना ना घटती।
कार्यक्रम के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए अमित रंजन को कांग्रेस कमेटी के द्वारा सॉल देकर सम्मानित किया गया।
सभा को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश केडिया मोहम्मद अली खान ,प्रोफेसर मंजूर अंसारी, राजेश तुरी, ने भी संबोधित किया।

वही मौके पर नरेश वर्मा ,कृष्ण सिंह, सनाउल हक, सिकंदर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरी, प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन ,जुनैद आलम, गुलाम मुस्तफा सिकंदर सीताराम पासवान, पंकज सागर ,प्रदीप पांडे, उपेंद्र सिंह, जमुना शर्मा, एनुअल, नेसाब,सुजीत मंडल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।



