Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

कल से शुरू हो रहे MR टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पत्रकार सेमिनार का आयोजन किया गया।

कल से शुरू हो रहे MR टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पत्रकार सेमिनार का आयोजन किया गया।

 

कल से शुरू हो रहे MR टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पत्रकार सेमिनार का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले भर में कल से शुरू हो रहे MR टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में पत्रकार सेमिनार का आयोजन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। सेमिनार को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि भारत में लगभग 2 पॉइंट 7 मिलियन बच्चों को हर साल खसरा होता है। इस बीमारी के होने के बाद बच्चे अन्य कई जटिल बीमारी और कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। देशभर में वित्तीय वर्ष 2022-23 खसरे से लगभग 40 बच्चों की मौत हुई है। जिसमें 9 बच्चे केवल झारखंड के हैं। जिसमें से तीन बच्चे गिरिडीह जिले के एक ही परिवार से है। उन्होंने कहा कि देश में तैयार किए गए रिपोर्ट के अनुसार 230 खसरे के मामलों में से 120 झारखंड से है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले में खसरा के अधिक प्रकोप रहने के कारण टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 12 अप्रैल यानी कल से जिले भर में एमआर टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। जो अगले 1 महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

जिन बच्चों को पूर्व में टीका लगाया जा चुका है उन्हें अभियान के दौरान पुनः टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि खसरा रूबेला एक सुरक्षित और प्रभावी टिका है। इसका दुनिया भर के कई देशों में 40 से अधिक वर्षों से उपयोग किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान की निगरानी सरकार, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ द्वारा की जाएगी। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने खासकर बच्चों के परिजनों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। जानकारी दी गई कि पहले चरण में सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में टीकाकरण अभियान को लेकर कैंप लगाया जाएगा। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर टीका दी जाएगी इसके लिए 282 टीम बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button