Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

‘कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली’ अभियान के तहत ढेंगाडीह में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित l

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले देवरी मंडल के ग्राम ढेंगाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली’ अभियान के तहत ढेंगाडीह में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

देवरी (गिरिडीह) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘कम तेल की थाली, देश रहे खुशहाली’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले देवरी मंडल के ग्राम ढेंगाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह ग्रामीण की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने की। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कम तेल से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अर्चना सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कम तेल वाले पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि देवरी की महिलाओं ने विभिन्न व्यंजन बनाकर यह संदेश घर-घर पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है, जिससे परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने कहा कि परिवार के खानपान की जिम्मेदारी मुख्य रूप से महिलाओं पर होती है और वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक और स्थानीय स्तर पर ऐसे अनेक व्यंजन उपलब्ध हैं जिन्हें कम तेल में तैयार किया जा सकता है। यदि इन्हें नियमित रूप से रसोई में अपनाया जाए तो परिवार के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ घरेलू खर्च में भी कमी आएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अभियान के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे जनहित और स्वास्थ्य हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मौके पर देवरी मंडल अध्यक्ष ललिता देवी, पिंकी कुमारी, वर्षा कुमारी, सोनिया शर्मा, सरिता देवी, सोनी देवी, रानी शर्मा, सुधा चौधरी, ममता देवी सहित महिला मोर्चा की कई सदस्य एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button