कटहल के पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, गांव में शोक का माहौल
बरही थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में कटहल के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कटहल के पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, गांव में शोक का माहौल
खबर 24 न्यूज नेटवर्क
हजारीबाग/बरही : बरही थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में कटहल के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जानकी यादव (55 वर्ष), पिता बंधन महतो के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, जानकी यादव बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के उद्देश्य से कटहल के पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे पीसीसी सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया,
जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक घर पर रहकर खेती-बाड़ी और गृहस्थी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।





