उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुरुआत
स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पोटका के उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में स्थानीय मुखिया सारजोम मार्डी के हाथों से आज "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया गया।

उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुरुआत
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पोटका के उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में स्थानीय मुखिया सारजोम मार्डी के हाथों से आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का प्रारंभ पूरे भारत वर्ष में एक साथ प्रधानमंत्री के द्वारा की गई है।

ये अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे देश में चलाए जाएंगे। इस अभियान के तहत भारत वर्ष के सभी महिलाओं को शत प्रतिशत स्वास्थ सेवा उपलब्ध करवाना है। इस अभियान के माध्यम से जांच शिविर भी लगाए जाने हैं। मुखिया सारजोम मार्डी ने अपने वक्तव्य में कहा परिवार को खुशहाल बनाने के लिए नारी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है , नारी ही पूरे परिवार का देखभाल करती है, नारी स्वस्थ होगी तो ही नारी सशक्तिकरण का सपना साकार होगा।
मुखिया के द्वारा भारत सरकार की इस अभियान का सराहना की गई और सभी को सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। उपस्थित स्वास्थ समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को सी एच ओ सरिता तीरु के द्वारा इस अभियान के बारे में बताया गया और सभी को साथ देने के लिए कहा गया कि, कोई भी बीमारी हो तो बेझिझक खुलकर बात करने के लिए कहा, ताकि किसी भी बीमारी को शुरू में ही फैलने से रोका जा सके। वर्तमान इस अभियान के दौरान मुख कैंसर,स्तन कैंसर एवं बच्चादानी का कैंसर की जांच की व्यवस्था उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में की गई है।
किसी मरीज को कोई लक्षण मिलेंगे तो आगे रिपोर्ट की जाएगी और उसका बेहतर इलाज कराया जाएगा ।इस कार्यक्रम में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल भी मौजूद थे। जिनके द्वारा ग्रामीणों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा गया और किसी भी बीमारी का संदेह होने पर उपस्वास्थ केंद्र शंकरदा में जांच करवाने के लिए कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान को साकार करने के लिए उनका भूमिका को अहम बताया।मौके पर पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी,ग्राम प्रधान विनय कृष दास,सी एच ओ सरिता तीरु,डॉ०अर्चना कुमारी,ए एन एम पारी लियंगी,पी एल वी चयन कुमार मंडल,वार्ड सदस्य रानी गोप,स्वास्थ सहिया सुशीला गोप,स्वास्थ सहिया जयंती भकत,प्रभावती भकत,सरस्वती महतो,आलादी माहली,पूर्णिमा बेसरा आदि उपस्थित रहे।


