उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यालय माटकु में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यालय माटकु में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर- अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में स्कूली बच्चों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों को सर्व प्रथम उपस्थित पी एल वी के द्वारा डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया साथ ही उनके मौलिक अधिकार और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,बाल श्रम,बाल विवाह,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,जेंडर हिंसा,पोक्सो एक्ट,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

साथ ही प्रधान अध्यापिक से अनाथ तथा एकल अभिभावक के बच्चे के बारे में जानकारी ली गई और उनको प्रायोजन योजना के सम्बंध में बताया गया।सभी बच्चों को नियमित स्कूल आने,अपने से बड़ों का सम्मान करने,साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने एवं स्कूल में दिए गए कार्य को सही समय पर पूरा करने की सलाह दी गई।

बच्चों को किसी प्रकार की कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने में कभी दिक्कत आने पर विधिक सहायता केंद्र माटकु में या फिर लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए कहा गया।मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधान अध्यापिक ऊषा कुमारी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन कुरूमीता मुर्मू,गौतम सरदार,राजेश माहली सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।




