इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, सेवा प्रकल्पों के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
गिरिडीह के होटल अशोका में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, सेवा प्रकल्पों के साथ नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के होटल अशोका में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स का 6वाँ इंस्टॉलेशन समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नीता नारायण ने नई कार्यकारिणी का विधिवत इंस्टॉलेशन कराया। कार्यक्रम में पीडीसी पूनम सहाय की विशेष उपस्थिति रही, जिनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में क्लब लगातार समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची की अध्यक्ष नीता शेखर, सचिव शालिनी सिन्हा और चार्टर अध्यक्ष दीपा चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। क्लब की ओर से अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, एडिटर मृदुला शर्मा, आईएसओ सृष्टि सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष नेहा सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सदस्य सरिता देवी और ऋतु लाला भी समारोह में मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मेघा, सविता चक्रवर्ती, खुशबू कुमारी और प्रिया रघुवंशी को क्लब की नई सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्मार्ट ड्रीम एकेडमी की छात्रा दान्या रौशन द्वारा प्रस्तुत आकर्षक शिव तांडव नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में रोटरी परिवार से पीडीजी प्रकाश बगड़िया, एजी रवि चुड़ीवाला, रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल और रोटरी ग्रेटर के सचिव अनिल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, उपाध्यक्ष स्मृति आनंद, सोनाली तरवे और शबाना रब्बानी भी समारोह में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब ने व्हीलचेयर दान, कॉपी बैंक, महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता तथा सिलाई मशीन वितरण जैसे कई सेवा प्रकल्पों का संचालन किया। कॉपी बैंक की शुरुआत बच्चों सान्वी भास्कर, संध्या वर्मा और अथर्व शर्मा द्वारा अपनी पुरानी कॉपियाँ दान कर की गई, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
सेवा परियोजना के तहत ग्राम बकोईया, पंचायत पिंडाटांड़ की श्रीमती लीलावती देवी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की गई। साथ ही गोल्ड चैंबर मशरूम उद्योग परिषद एवं पंचायत के सहयोग से स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भी पहल की गई।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्मार्ट ड्रीम एकेडमी के छात्र आर्य पलक को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एम्स में चयन होने पर सम्मानित किया गया, जबकि छात्रा दान्या रौशन को उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
अंत में क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य करता रहेगा।




