Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

इटको मोड़ विश्रामपुर रोड के पास वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग कर रहे थे।

पलामू नावाबाजार थाना अन्तर्गत इटको मोड़ विश्रामपुर रोड के पास वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग कर रहे थे।

नावाबाजार थाना अन्तर्गत इटको मोड़ विश्रामपुर रोड के पास वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग कर रहे थे।

पलामू : नावाबाजार थाना अन्तर्गत इटको मोड़ विश्रामपुर रोड के पास वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एंटी क्राईम वाहन चेकिंग कर रहे थे। वाहन चेंकिग के क्रम में करीब 09:30 बजे रात्री में विश्रामपुर की ओर से एक सिल्वर ब्लू रंग का हिरो स्पेलण्डर प्लस मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति बैठकर, तेजी से मोटरसाईकिल चलाते हुए आये, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटरसाईकिल चालक गाड़ी को तेजी से पीछे मोडकर भगाने लगा।

गस्ती दल के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार को पीछा कर पकड़ लिया गया। दोनो से नाम-पता पूछने पर अपना अपना नाम-1. रामाधार सिंह उम्र-20 वर्ष पिता-सुदेश्वर सिंह एंव 2. राकेश कुमार चौधरी उम्र 22 वर्ष पिता-लाल बहादुर चौधरी दोनो पता-रजदीरिया थाना-नावाबाजार पलामू बताये। मोटरसाइकल के नम्बर पलेट पर JH03-L-3350 स्क्रेच किया हुआ अंकित था। गाड़ी चला रहे रामाधार सिंह से मोटरसाईकिल के संबंध में वैध कागजात की माँग करने पर उनके द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात नही दिखाया गया।

मोटरसाईकिल एवं मोटरसाईकिल सवार पर संदेह होने के कारण गस्ती पदाधिकारी के द्वारा सशस्त्र बल की मदद से वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थाना लाया गया। पकड़ाये व्यक्ति रामाधार सिंह से कड़ाई से पुछताछ किया गया तो उसने बताया कि मोटरसाईकिल को साथ आये राकेश चौधरी से कर्मा पूजा के दो दिन पहले 12,000/- रूपया में लिया था लेकिन राकेश चौधरी कोई कागजात नही दिया था। राकेश चौधरी से कड़ाई से पूछने पर उनके द्वारा बताया कि उसने भी इस मोटरसाईकिल को अपने ममेरा भाई राजा चौधरी पिता-जगनारायण चौधरी ग्राम-रतनाग थाना पान्डू से डेढ साल पहले 13,000/- में लिये थे,

लेकिन उसने भी हमें गाड़ी का कागज नही दिया था। राकेश चौधरी को विश्वाश दिलाया गया कि यदि वह राजा चौधरी को फोन करके बुलाये तथा गाड़ी का वैध कागजात लेकर आयेगें तो मोटरसाईकिल सहित छोड़ देंगे। राकेश चौधरी के द्वारा बुलाने पर कुछ घंटे बाद राजा चौधरी थाना में आया तो गाड़ी के वैध कागजात के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि यह गाड़ी चोरी का है। जिसे इसने विकास भुईया पता-गोलपा थाना-पाण्डू से खरीदा था।

जब गाड़ी को चलाकर मन भर गया तो इसने अपने फुफेरा भाई राकेश चौधरी को बेच दिया। उक्त मोटरसाईकिल को जाँच करने पर गाड़ी का इंजन न०-HA10AGJHE17773, चेसिस नं0- MBLHAR072JHE15649 पाया गया। गाड़ी के पिछे लगा नम्बर पलेट का रजिस्ट्रेशन नं0 JH03L-3350 को परिवहन विभाग के i-RAD app से जांच किया गया तो गाड़ी का इंजन न०-HA10ELEHF50703, चेसिस नं0- MBLHA10A3EHF24278 पाया गया।

जिससे स्पष्ट हो गया कि गाड़ी में नम्बर पलेट दूसरा गाड़ी का लगा हुआ है तथा यह मोटरसाईकिल चोरी का है। तत्पश्चात, विधिवत जप्ती सूची बनाकर उक्त मोटरसाईकल को जप्त किया गया तथा इस संदर्भ में इस संदर्भ में नावाबाजार थाना कांड सं0 80/25, दिनांक 23.09.2025, धारा 317 (5)/3 (5) बी0एन0 एस० दर्ज कर अभियुक्त 1. रामाधार सिंह उम्र-20 वर्ष पिता-सुदेश्वर सिंह 2. राकेश कुमार चौधरी उम्र-22 वर्ष पिता-लाल बहादुर चौधरी दोनो पता-रजदीरिया थाना-नावाबाजार पलामू 3. राजा चौधरी पिता-जगनारायण चौधरी ग्राम-रतनाग थाना पान्डू जिला-पलामू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-

1. रामाधार सिंह उम्र-20 वर्ष पिता-सुदेश्वर सिंह

2. राकेश कुमार चौधरी उम्र-22 वर्ष पिता-लाल बहादुर चौधरी दोनो पता-रजदीरिया थाना-नावाबाजार पलामू

3. राजा चौधरी पिता-जगनारायण चौधरी ग्राम-रतनाग थाना पान्डू जिला-पलामू ।

Related Articles

Back to top button