इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बैठक सम्पन्न
भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में गुरुवार, 6 नवम्बर 2025 को आगामी मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026) के अवसर पर आयोजित होने वाले 24 घंटे के महाअष्टयाम अखंड हरिनाम संकीर्तन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
भुरकुंडा (रामगढ़):
भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में गुरुवार, 6 नवम्बर 2025 को आगामी मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026) के अवसर पर आयोजित होने वाले 24 घंटे के महाअष्टयाम अखंड हरिनाम संकीर्तन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

इस वर्ष के आयोजन में यूपी–बिहार के स्टार अष्टयाम हरिनाम संकीर्तन गायक “कुमार अर्जुन” अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बन गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया —
- अध्यक्ष पद पर पप्पू सिंह जी को चुना गया।
- कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी योगेश दांगी जी को सौंपी गई।
- मुख्य संरक्षक बने प्रदीप मांझी, सह संरक्षक बने अजय पासवान।
- सह कोषाध्यक्ष बने ओमप्रकाश गुप्ता।
- सचिव बने बाबूलाल नायक।
- कार्यक्रम प्रभारी बने अभिषेक मिश्रा।
- संरक्षक के रूप में विनय मिश्रा को भी शामिल किया गया।
इस बैठक में उपस्थित लोग सुनील कुमार यादव, लोकेश कुमार, विनय मिश्रा, विश्व रंजन सिन्हा, पंकज खरवार, राजेन्द्र रोशन,
राजेन्द्र सिंह, प्रभात कुमार, बिट्टू गुप्ता, रोशन राम, पप्पू रवानी, दिनेश रवानी, दीपक कुमार, जिकेश खरवार सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।