आस्था का महापर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा पर टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान. 1865 वां एसडीपी हुआ पुरा।
अस्पताल में इलाजरत गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए, झमाझम बारिश के बीच टीम पीएसएफ एसडीपी रक्तदान अभियान को श्री जगन्नाथ महाप्रभु को समर्पित किया।

आस्था का महापर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा पर टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान अभियान. 1865 वां एसडीपी हुआ पुरा।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—
जहां एक तरफ पुरा देश रथ यात्रा पर बलभद्र, सुभद्रा एवं श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के पुजा अर्चना, रथ खींचने में लीन हैं. ठीक दुसरे तरफ अस्पताल में इलाजरत गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए, झमाझम बारिश के बीच टीम पीएसएफ एसडीपी रक्तदान अभियान को श्री जगन्नाथ महाप्रभु को समर्पित किया।

रक्तदान करने वाले रक्तवीर भी आज रक्तदान करते समय, रक्तदान के जरिए महाप्रभु जगन्नाथ को स्मरण करते हुए गर्व कर रहे थे। इस कड़ी में राजेश कुमार पटेल, मोहम्मद दानिश एवं शतकवीर रक्तदाता मनोरंजन गौड़ के एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ ने 1865 वां एसडीपी रक्तदान को पूरा कर लिया। ईस मोके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर विनीता कामत, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, उत्तम कुमार गोराई, कुमारेस हाजरा. उपस्थित रहे।


