Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट अलग अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को अवार्ड से किया सम्मानित।

आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट गिरिडीह के बैनर तले रविवार देर शाम होटल ऑर्बिट में डॉक्टर के सम्मान में द क्लिनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया।

आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट अलग अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को अवार्ड से किया सम्मानित।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : आश्रय फाउंडेशन ट्रस्ट गिरिडीह के बैनर तले रविवार देर शाम होटल ऑर्बिट में डॉक्टर के सम्मान में द क्लिनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, शहर के नामी चिकित्सक डॉक्टर एसके डोकानिया, रेड क्रॉस के पूर्व चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर ने अलग-अलग बीमारियों से संबंधित इलाज को लेकर विचार विमर्श किया। डॉक्टर ने कहा कि गिरिडीह में कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध है लेकिन बहुत से लोगों को जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

डॉक्टर ने अपनी चर्चा में कहा कि बहुत सारी बीमारी का इलाज गिरिडीह में संभव है और उसके अनुभवी डाक्टर भी उपलब्ध है इसके बावजूद लोग अलग शहर जाकर अधिक खर्च के शिकार हो रहे हैं। सभी डॉक्टरों ने मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मरीज को देने की बात कही।

मौके पर अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उपस्थित डॉक्टरों को अवार्ड, प्रमाण पत्र और किट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले डॉक्टर में डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, डॉ विकास लाल, डॉक्टर अजय कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ मनीष कांत, डॉ साकेत कुमार, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ आरती लाल, डॉ अमरदीप कुमार, डॉ नीरज दुकानिया, डॉ आनंद कपिवे, डॉ दीपक पंडा, डॉ सरवन कुमार, डॉक्टर संजय कुमार रूपांशु, डॉ राजकिशोर वर्मा, डॉक्टर रूपांशू स्वाति, डॉ साकेत कुमार शामिल थे। वही ट्रस्ट के चेयरमैन रंजन कुमार सिन्हा, सचिव सूरज कुमार, महिमा विश्वकर्मा, क्षेत्र अधिकारी अनंत पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, सुमन कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button