Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

आरोग्यम हॉस्पिटल की एडमिस्ट्रेटर जया सिंह को मिला महिला गौरव पुरस्कार

स्वास्थ्य और देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

संयुक्ता न्यूज डेस्क

हजारीबाग – हजारीबाग की तरंग ग्रुप द्वारा विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित वूमेंस प्राइड अवॉर्ड -2022 में स्वास्थ्य और देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के एचज़ेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलटी हॉस्पिटल की एडमिस्ट्रेटर जया सिंह को महिला गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। जया सिंह ने कोरोना काल में कोविड संक्रमित मरीजों की सेवा में समेकित रूप से अपनी विलक्षण प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सीय प्रबंधन के साथ आतिथ्य का भी ख्याल रखा। तरंग ग्रुप और लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोएरिंग के अधिकारियों ने इन्हें समाज के लिए रोल मॉडल बताते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की और जीवन के हर चुनौतियां का डटकर मुकाबला करने को प्रेरित भी किया

Related Articles

Back to top button