आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान…
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान...

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान…
यूपी: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में, जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदया के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी चित्रकूट के नेतृत्व में होली पर्व को देखते हुए आज मानिकपुर क्षेत्र में पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा गांव -ऊचाडीह, कोटा कनैला, सुखराम पुर में दविश दी गई जहां कुल १००किगा लहन मौके पर नष्ट किया गया।

कुल २अभियोग दर्ज कर २५ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दुकानों पर कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार कर्वी राकेश पाठक, आबकारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मिश्रा, प्रधान आबकारी सिपाही धर्मेंद्र राजपूत सहित टीम के सदस्य उपस्थित थे।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट*




