Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आजा नचले दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से 23 व 24 दिसंबर को राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का आयोजन किया गया है।

आजा नचले दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था द रंग की ओर से 23 व 24 दिसंबर को राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता आजा नचले का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय यह कार्यक्रम गिरिडीह नगर भवन में आयोजित किया गया है।

आज इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, रेड क्रॉस चेयरमेन अरविंद कुमार, रवि राज, मुकेश आनंद व रामजी प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद आसाम, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात व झारखंड समेत अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। कल भी प्रतियोगिता जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपनी नृत्य क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायक मंडली द्वारा दिये गए

अंकों के आधार पर क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, फोक व मॉडर्न ग्रुप के विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी व पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रुति सिन्हा व सचिव पुरुषोत्तम कुमार दास समेत अन्य सदस्य लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button