मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा संयुक्त रूप से पोटका में मानसिक व मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

मानसिक एवं मिर्गी रोगियों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा संयुक्त रूप से पोटका में मानसिक व मिर्गी रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ०दीपक कुमार गिरी,मनोचिकित्सक परिचारिका ताजीन कुल्लू एवं वार्ड अर्दली पवन कुमार उपस्थित थे जिनके द्वारा मरीजों को जांच कर दवा का वितरण किया गया।

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर मरीजों और डॉक्टरों के सहायता के लिए पोटका के पी एल वी गण उपस्थित थे। कुल 87 मरीज शिविर में पहुंचे इनमें 5 नए मरीज पाए गए जिन्हें डॉक्टरों से जांच करवा कर नियमित दवा लेने के लिए सलाह दी गई।अगला शिविर जनवरी माह के 20 तारीख को आयोजित होगी।आज कल काफी लोगों को मानसिक रोग से ग्रसित होते हुए देखा जा रहा है

जो चिंता का विषय है।किसी को अनजाना सा भय या दुश्चिंताओं के कारण रात को नींद नहीं आती है जी घबराता है बेचैनी होती है या तो कोई दुर्घटना से मन में गहरे सदमे के कारण से तो कभी अधिक नशापान के कारण अपनी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है जो एक दिन इस बीमारी का कारण बनता है
अगर किसी व्यक्ति को इस प्रकार की कोई लक्षण दिखाई दे तो त्वरित किसी मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाएं या फिर हमारे यहां हर माह लगाए जाने वाले शिविर में उपस्थित हो कर डॉक्टर से ईलाज कराएं और नियमित दवा लें शुरुआती दिनों में मरीजों का समय पर ईलाज करवाने से इस प्रकार की मरीज ठीक हो कर एक स्वस्थ जीवन जी सकता है।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,मदन बास्के आदि उपस्थित रहे।



