अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन
गिरिडीह , भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झारखंड सरकार की तुगलकी फरमान के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह , भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झारखंड सरकार की तुगलकी फरमान के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया सर्वप्रथम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्रित होकर वहां से पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंच कर पुतला दहन किया ।
![]()
विगत दिनों झारखंड में संचालित अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लिनिक रखने के नाम पर यह आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि जिस प्रकार की तानाशाही रवैया झारखंड की सरकार कर रही है यह अत्यंत ही दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है कम से कम इन सभी चीजों पर राज्य सरकार को राजनीति नहीं करना चाहिए

,आज यदि झारखंड एक अलग राज्य के अस्तित्व में आया है तो वह दिन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का और उनके नाम से संचालित क्लीनिक को अलग नाम देना इस सरकार की मानसिकता को दिखाता है जिस प्रकार से सरकार ने पिछले 6 सालों में युवाओं को ठगने का काम किया है महिलाओं को ठगने का काम किया है और मुद्दा विभिन्न बातें करके अपनी मुख्य विषयों से हटकर काम किया है यह काफी निंदनीय व दुर्भाग्य है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के संदीप कुमार देव , श्रेयांश सौरव, कुंदन सिंह, आलोक केसरी ,संजीव ,गोपी कुमार, ओम कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, रमेश चंद्रवंशी ,मिथुन कुमार, अमित तर्वे ,संजीव कुमार ,सचिन सिंह ,रोहित वर्मा, इशू गुप्ता ,अमन सिंह, राहुल कुमार, निखिल कुमार ,संतोष यादव, विक्की कुमार ,गौरव कुमार ,अनुज कुमार ,मनीष कुमार ,राघव कुमार, शिवम कुमार ,सोनू कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे


