
संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरवाडीह – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रखंड मुख्यालय के पुराने ब्लाक परिसर अंतर्गत स्थित नारी शक्ति आजीवका संकुल संगठन में वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड की महिला समाजसेवी और अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव संतोषी शेखर के साथ-साथ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव और संकुल की अध्यक्ष पूनम देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करने का काम किया गया ।

वही कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद संकुल की शोभा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी के द्वारा मौजूद अतिथियों का तिलक लगाने के साथ-साथ अंग वस्त्र और पुष्प भेंट करके स्वागत सम्मानित करने का काम किया गया । कार्यक्रम के दौरान संकुल संगठन की शोभा देवी के द्वारा संकुल के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर चलाए गए सभी योजनाओं की जानकारी देने का काम किया गया ।

