अगदोनी कला एवं टंड़सा में एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो का बैठक
शुक्रवार को झामुमो द्वारा बरहमोरिया पंचायत के टंड़सा स्थित मांझी हॉउस और अकदोनी कला के पंचायत भवन में एमएमडीआर एक्ट के बिरोध बैठक एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी की गईं।

अगदोनी कला एवं टंड़सा में एमएमडीआर एक्ट के विरोध में झामुमो का बैठक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शुक्रवार को झामुमो द्वारा बरहमोरिया पंचायत के टंड़सा स्थित मांझी हॉउस और अकदोनी कला के पंचायत भवन में एमएमडीआर एक्ट के बिरोध बैठक एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी की गईं। बैठक की अध्यक्षता टंड़सा में झामुमो नेता तेजलाल मंडल और, बेनीलाल टुडू तथा अकदोनी कला पंचायत में मुखिया मनोज पासी ने किया।

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, प्रखंड मिडिया प्रभारी अंकित सहाय, फियाजुद्दीन अंसारी शामिल थे। इस बैठक मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया काला कानून को वापस लेने की बात कही गईं। नहीं तो झामुमो द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गईं।
झामुमो प्रखंड के पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को एमएमडीआर एक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी दी, कहा कि यदी इस एक्ट को वापस नहीं लिया गया तो झारखण्ड का खनीज सम्पदा कहीं भी झारखण्ड के बाहर नहीं जाने देंगे। इसे लेकर सभी ग्रामीणों को आगामी 7 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन और हल्ला बोल करने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से मो बारिश, सुनील हेमब्रम, मो इकराम, शिवचंद दुडू, बसदेव मंडल, राकेश यादव उर्फ़ साहेब समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।




