अखिल भारतीय धोबी महासंघ का जिला कमेटी का हुआ विस्तार वोटिंग के माध्यम से पप्पू रजक बना जिला अध्यक्ष
अखिल भारतीय धोबी महासंघ का जिला कमेटी का हुआ विस्तार वोटिंग के माध्यम से पप्पू रजक बना जिला अध्यक्ष

अखिल भारतीय धोबी महासंघ का जिला कमेटी का हुआ विस्तार वोटिंग के माध्यम से पप्पू रजक बना जिला अध्यक्ष
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमिटी गिरिडीह के बैनर तले रविवार को ऑफिसर कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में कार्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जिला इकाई का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष नव नियुक्त किए गए। अध्यक्ष का चुनाव मतदान कर किया गया। इस दौरान सबसे अधिक मतदान लाने वाले पप्पू रजक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही मनोज रजक को सचिव प्रदीप कुमार रजक को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशी मौजूद थे मतदान के दौरान अरुण रजक ने 11 अशोक रजक ने 55 और पप्पू रजक ने सबसे अधिक 62 मत प्राप्त किए। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश रजक के कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें युवा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार दिया। वही संथाल परगना के प्रभारी विनोद रजक और जिला प्रभारी गणेश रजक को बनाया गया। बताया गया कि यह कार्यकाल 3 वर्षों तक मान्य रहेगा उसके बाद फिर से चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो पदभार मिला है उनका वे बखूबी निर्वहन करेंगे और समाज के उत्थान के दिशा में काम करेंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पप्पू रजक ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधकर लोगों के हर सुख दुख में साथ देंगे। मौके पर प्रदेश सचिव झलकू रजक प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप रजक जिला अध्यक्ष बोकारो सुखदेव रजक जिला अध्यक्ष जामताड़ा विनोद बैठा पूर्व सचिव दीपक रजक प्रदीप रजक ब्रह्मदेव रजक सुजीत रजक प्रदीप रजक राजू रजक राकेश कुमार आदि कई समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।




