अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से हुआ संपन्न
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से हुआ संपन्न

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से हुआ संपन्न
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: अखिल भारतीय डाक सेवक संघ की ओर से रविवार को एसपी कोठी के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गिरिडीह मंडल का 9 वा अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक उत्तम सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सर्किल रांची के प्रमंडलीय सचिव रामेश्वर गोप प्रमंडलीय अध्यक्ष कमलेश सिंह ,

डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह, डाक निरीक्षक सुचित्रा कुमारी, हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, दशरथ प्रसाद,मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के तौर पर वीरेंद्र पांडे, सचिव के पद पर बंसीधर यादव कोषाध्यक्ष के पद पर अखिलेश प्रसाद यादव को चुना गया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियां, मंडलीय एवं प्रमंडलीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्या एवं उसके निदान हेतु उठाए गए आवश्यक कदम, पिछले अधिवेशन के क्रियाकलाप की संपुष्टि आदि पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचितो को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी दायित्व दिया गया है उसका बखूबी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। सभी नव चयनितो ने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधते हुए विभाग द्वारा समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अपने अपने पद पर रहते हुए सभी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की बातें कहीं।




