अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर से एफसीमिनार का आयोजन किया गया।
सरिया कॉलेज में आयोजित की गई सेमिनार

सरिया कॉलेज में आयोजित की गई सेमिनार
सरिया (गिरिडीह) मनोज कुमार।
गिरीडीह: बुधवार को सरिया कॉलेज सरिया में आई क्यू ए सी के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर से एफसीमिनार का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारो को समझें।अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत को विकसित बनाने में महिलाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। बालिकाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। महिला आरक्षण का लाभ लेकर राजनीतिक रूप से महिलाएं सशक्त एवं मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि समावेंशी समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने बहुमुखी प्रतिभा की होती है, जिसका उपयोग कर देश, समाज और अपने परिवार की उन्नति में अहम भूमिका निभा सकती है।

इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के प्रो प्रमोद कुमार ने की। इस मौके पर प्रो अरुण कुमार, प्रो आशीष कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, श्वेता कुमारी, निशा कुमारी, प्रतिभा कुमारी ,अनुप्रिया वर्मा, नंदनी कुमारी, मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, आंचल कुमारी, बबली कुमारी, प्रियंका, निशा, मनीषा, हिना ,शिल्पा, प्रियंका ,अंजनी ,रवि ,रानी, अभिमन्यु, दीपक ,सचिन, सूरज, विवेक, समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



