SIR को लेकर झामुमो की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे सुनिश्चित करें कार्यकर्ता : संजय सिंह l
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस, गिरिडीह में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की।

SIR को लेकर झामुमो की बैठक, एक भी मतदाता न छूटे सुनिश्चित करें कार्यकर्ता : संजय सिंह l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस, गिरिडीह में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि SIR अभियान के दौरान जिले का कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी SIR को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रखंड एवं नगर कमेटियों को निर्देश दिया कि बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर घर-घर जाकर मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटियां हैं, उनसे संपर्क कर जल्द से जल्द विसंगतियों का निराकरण कराया जाए।

संजय सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलए-2 और बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और त्रुटियों को दूर करने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए को बल्क में आवेदन जमा करने की अनुमति दी है, जिसके तहत प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 आवेदन बीएलओ को सौंप सकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाले SIR अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर काम करने की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू और शाहनवाज अंसारी ने कहा कि मतदाताओं को दस्तावेजों में सुधार एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि आगामी 14 जून को जिले के सभी 2586 बूथों के बीएलए-2 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पूर्व सभी प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र में बीएलए-2 के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य दिलीप मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, दिलीप रजक, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रधान मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय कुमार, रौशन झा, शब्बीर अंसारी, भैरव वर्मा, मेहताब मिर्जा, प्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित


