“SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान: ‘एक भी पात्र मतदाता नहीं छूटे’, गिरिडीह-कोडरमा संयुक्त समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर पहुंचने का निर्देश”
गिरिडीह के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

“SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान: ‘एक भी पात्र मतदाता नहीं छूटे’, गिरिडीह-कोडरमा संयुक्त समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला घर-घर पहुंचने का निर्देश”
गिरिडीह, मनोज कुमार
गिरिडीह : गिरिडीह के सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनों लोकसभा क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना था।

बैठक को संबोधित करते हुए भूपेंद्र मरावी ने कहा कि SIR अभियान में एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने का सुनहरा अवसर भी है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें और पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित कराएं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गिरिडीह में कांग्रेस संगठन पहले की तुलना में काफी मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए बताया कि जिले में 80 प्रतिशत से अधिक ग्राम पंचायत समितियों का गठन हो चुका है और 90 प्रतिशत से अधिक बूथों पर पार्टी के बीएलए सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि “यदि एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटता है तो लोकतंत्र का चक्र कमजोर पड़ जाएगा।”

बैठक को बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर महथा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, विमल सिंह, जुनेद आलम सहित विभिन्न जिलों के नेताओं और प्रखंड अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, युवा कांग्रेस के चंद रसीद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, मोहम्मद निजामुद्दीन, सरफराज अंसारी, रणधीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी, इतवारी वर्मा, गुलाम सरवर, नागेश्वर मंडल, मनीष राज, अनिल चौधरी, परवेज आलम, अख्तर अंसारी, अवधेश प्रसाद, विनोद कुशवाहा, चंदेश्वर साव, मनोज यादव, विजय यादव, राजेश तूरी, धनंजय सिंह, नवलेश सिंह, दिलीप राय, किशोर राय, अमित सिन्हा, अनंत कुमार मेहता, दिनेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।




