Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को गिरिडीह में निकलेगा प्रतिवाद मार्च

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नया परिषदन भवन में INDIA गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर आगामी आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी।

SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को गिरिडीह में निकलेगा प्रतिवाद मार्च

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नया परिषदन भवन में INDIA गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर आगामी आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी।

सतीश केडिया ने कहा यह आंदोलन SIR के दौरान मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और उससे जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। यह मांग SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के बीच सामने आई है।

वही माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि 6 अक्टूबर का आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में कांग्रेस, झामुमो, माले, राजद समेत INDIA गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

वहीं राजद नेता गिरेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका और SIR की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता अजय सिन्हा मंटू, अशोक विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, धनंजय सिंह, समीर राज चौधरी, कन्हैया पांडे,अली सुलेमान, शाहबाज, निजामुद्दीन अंसारी, बेलाल अहमद हुसैनी समेत INDIA गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button