Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

PM श्री विद्यालय के 30 छात्रों ने ओडिशा में सीखा विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम, अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र

पीएम श्री योजना के तहत गिरिडीह सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह के 30 विद्यार्थियों ने ओडिशा राज्य का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से जुड़े नए अनुभव हासिल किए।

PM श्री विद्यालय के 30 छात्रों ने ओडिशा में सीखा विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम, अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे छात्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, 5 अगस्त : पीएम श्री योजना के तहत गिरिडीह सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह के 30 विद्यार्थियों ने ओडिशा राज्य का अंतर्राज्यीय शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से जुड़े नए अनुभव हासिल किए। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश पर आयोजित यह अध्ययन भ्रमण 1 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसका संचालन सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर स्थित शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने ओडिशा राज्य संग्रहालय, उदयगिरी-खंडगिरी गुफाएं, एआईपीएच यूनिवर्सिटी, विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर तथा समुद्र तटीय क्षेत्रों का भ्रमण कर इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से समझा। विद्यार्थियों ने “देखें, सीखें, समझें और अनुभव करें” की अवधारणा के तहत आनंददायक शिक्षा का अनुभव प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राएं बुधवार शाम गिरिडीह लौट आए।

गाइड शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और नवाचार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल थी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संध्या के समय प्रेरक सुजीत कुमार पात्रा द्वारा रोचक शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया, जो बेहद उपयोगी साबित हुआ।

विज्ञान शिक्षिका एवं गाइड सोनी कुमारी ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने पहली बार रेल यात्रा की। पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षा, अनुशासन और यात्रा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

भ्रमण में शामिल सभी विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक यात्रा से मिली सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। यह अध्ययन भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, व्यवहारिक समझ और सामाजिक अनुभव को भी समृद्ध करने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button