Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

PCOS, PCOD और महिला स्वास्थ्य पर खुलकर हुई चर्चा – गिरिडीह में इनरव्हील क्लब पर्ल्स की विशेष पहल

गिरिडीह, महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

PCOS, PCOD और महिला स्वास्थ्य पर खुलकर हुई चर्चा – गिरिडीह में इनरव्हील क्लब पर्ल्स की विशेष पहल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक अंडाशय रोग), पीसीओडी ( पॉलीसिस्टिक अंडाशय रोग), और यौन एवं प्रजनन शोषण जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित किया गया था।

इस ज्ञानवर्धक कार्यशाला का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ (एनएबी दिल्ली) से भावना सहाय विशेष रूप से आमंत्रित की गईं। उन्होंने महिलाओं को न केवल इन जटिल स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी, बल्कि उनसे जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने यह बताया कि किस प्रकार नियमित जीवनशैली, मानसिक जागरूकता और सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन से इन बीमारियों को रोका और नियंत्रित किया जा सकता है।

भावना ने यौन और प्रजनन शोषण जैसे विषयों पर भी खुलकर बात की, और महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्म-सुरक्षा, और आवश्यक कानूनी विकल्पों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। कई महिलाओं ने पहली बार ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात की और इसे एक नई शुरुआत बताया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य था महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्म-देखभाल के प्रति जागरूक करना। इसी कड़ी में इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स ने ‘ब्लडी नेचुरल’ अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड्स और फल वितरित कर उन्हें स्वच्छता और पोषण का संदेश भी दिया।

कार्यकर्म में मुख्य रूप से पीडीसी पुनम सहाय के नेतृत्व में हुआ। साथ ही वाहा उपस्थिथ इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की सदस्य रीता सहाय का भी बड़ा योगदान रहा।इस सफल आयोजन में इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नमिता वर्मा, संपादक सृष्टि सिन्हा, सदस्य मृदुला शर्मा समेत क्लब की सभी सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह कार्यशाला न केवल एक कार्यक्रम थी, बल्कि महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का एक प्रयास थी — जहां उन्होंने सीखा कि स्वस्थ रहना सिर्फ ज़रूरत नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

Related Articles

Back to top button