NH-2 सिक्स-लेन निर्माण में हो रही देरी और जानलेवा लापरवाही को लेकर विधायक अमित कुमार यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात ..
नई दिल्ली में माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
NH-2 सिक्स-लेन निर्माण में हो रही देरी और जानलेवा लापरवाही को लेकर विधायक अमित कुमार यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात ..
हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : नई दिल्ली में माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत NH-2 पर चौरदाहा (चौपारण प्रखंड) से गोरहर (बरकट्ठा प्रखंड) तक निर्माणाधीन सिक्स-लेन सड़क कार्य में हो रही अत्यधिक देरी और संवेदक की लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

विधायक अमित कुमार यादव जी ने केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य रिलायंस कंपनी के सब-कांट्रेक्टर ‘राज केशरी’ द्वारा पिछले सात वर्षों से किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति अत्यंत धीमी है और इसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है।

विधायक ने मंत्री जी के समक्ष रखीं मुख्य बातें:
1. धीमी गति और लापरवाही: संवेदक की उदासीनता के कारण वर्षों बाद भी कार्य अधूरा है, जिससे आवागमन में भारी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।
2. जानलेवा दुर्घटनाएं: सड़क की दयनीय स्थिति के कारण आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।
3. कड़ी कार्रवाई की मांग: विधायक ने आग्रह किया कि वर्तमान संवेदक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश निर्गत किया जाए।

मुलाकात के बाद विधायक अमित कुमार यादव जी ने कहा, “बरकट्ठा और हजारीबाग की जनता की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। NH-2 पर संवेदक की लापरवाही के कारण हम और अधिक जान-माल का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकते। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने मामले को गंभीरता से सुना है और सकारात्मक आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई होगी और सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी।”
इस मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र की अन्य सड़क समस्याओं से भी मंत्री महोदय को अवगत कराया।




