MP: जेल अधिकारी फिरोजा को कैदी धर्मेंद्र से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी; बजरंग दल ने किया कन्यादान l
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसी अनूठी शादी संपन्न हुई है, जिसकी चर्चा अब प्रदेश की सीमाओं से बाहर तक हो रही है। एक ओर जहाँ दुल्हन फिरोजा खातून सतना सेंट्रल जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, वहीं दूसरी ओर दूल्हा धर्मेंद्र सिंह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका पूर्व कैदी है।
MP: जेल अधिकारी फिरोजा को कैदी धर्मेंद्र से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाजों से रचाई शादी; बजरंग दल ने किया कन्यादान
MP: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसी अनूठी शादी संपन्न हुई है, जिसकी चर्चा अब प्रदेश की सीमाओं से बाहर तक हो रही है। एक ओर जहाँ दुल्हन फिरोजा खातून सतना सेंट्रल जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, वहीं दूसरी ओर दूल्हा धर्मेंद्र सिंह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका पूर्व कैदी है। 5 मई को लवकुशनगर के एक मैरिज हॉल में दोनों ने वैदिक परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए।

जेल की चारदीवारी से शुरू हुई प्रेम कहानी
इस प्रेम कहानी की शुरुआत सतना सेंट्रल जेल के भीतर हुई थी। फिरोजा खातून वहां वारंट प्रभारी के तौर पर तैनात थीं, जबकि धर्मेंद्र सिंह जेल में रहकर वारंट से जुड़े कार्यों में हाथ बंटाता था। ड्यूटी के दौरान होने वाली औपचारिक बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर प्यार का परवान चढ़ने लगा। धर्मेंद्र को साल 2007 में चंदला नगर परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त दीक्षित की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज
इस विवाह का सबसे भावुक पहलू इसकी सामाजिक स्वीकार्यता रही। दुल्हन फिरोजा के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे और समारोह में शामिल नहीं हुए। ऐसी स्थिति में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर फिरोजा का ‘कन्यादान’ किया। भगवा साफा बांधे कार्यकर्ताओं ने भाई और पिता की रस्में निभाते हुए फिरोजा को विदा किया, जिसे स्थानीय लोग सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता का बड़ा उदाहरण मान रहे हैं।
14 साल सजा और 4 साल का लंबा इंतजार
धर्मेंद्र सिंह ने जेल में लगभग 14 साल बिताए। उनके अच्छे आचरण को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया था और वे पिछले 4 वर्षों से जेल से बाहर एक सामान्य जीवन जी रहे थे। उम्रकैद की सजा काट चुके एक व्यक्ति और एक उच्च पदस्थ जेल अधिकारी के बीच यह विवाह अब ‘लव स्टोरी ऑफ द ईयर’ बन गया है। लोग इसे धर्म और अपराध के अतीत से परे एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।

