MMDR पर जेएमएम का ऐलान-ए-जंग बिल क़े विरोध पर जेएमएम का जोरदार प्रदर्शन धरना प्रदर्शन में तमाम नेताओं ने भरी हुंकार
झामुमो ने खान एवं खनिज अधिनियम 2026 का कड़ा विरोध किया है. MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है

MMDR पर जेएमएम का ऐलान-ए-जंग बिल क़े विरोध पर जेएमएम का जोरदार प्रदर्शन धरना प्रदर्शन में तमाम नेताओं ने भरी हुंकार
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : झामुमो ने खान एवं खनिज अधिनियम 2026 का कड़ा विरोध किया है. MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है. रविवार को झामुमो जिला कमिटी की अगुवाई में टावर चौक स्थित पुराना नगर निगम परिसर में एक दिवसीय धरना दिया. धरना कार्यक्रम से पहले तमाम कार्यकर्त्ता पार्टी कार्यलय से जुलूस की शक्ल में टावर चौक पहुंचे. इस दौरान केंद्र सरकार क़े खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए गए.

सभी कार्यकर्त्ता क़े हाथो में MMDR संसोधन बिल और चंदा चोर से संबधित तख्तीया मौजूद थी. सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी क़े जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन से झारखंड की वित्तीय और विधायी स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि खनिज वहन भूमि उपकर को नई रॉयल्टी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह खनिज युक्त भूमि पर लगाया जाने वाला उपकर है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ के फैसले के बाद झारखंड विधानसभा ने JMBL Cess अधिनियम पारित किया था।

जमुआ क़े पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित MMDR संशोधन लागू होने से राज्य के अधिकारों और वित्तीय हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकार और राजस्व प्रभावित हुए तो इसका असर खनन प्रभावित क्षेत्रों में चलने वाली विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

पार्टी क़े वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि मुक्ति मोर्चा जनहित और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। झामुमो ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित संशोधन पर राज्य के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार करने की मांग की है।
मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह सचिव महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू शाहनवाज अंसारी,पूर्व विधायक केदार हाजरा ,प्रणव वर्मा ,कृष्ण मुरारी शर्मा, कालेश्वर सोरेन, प्रधान मुर्मू,नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, दारा हाजरा,राकेश रंजन,प्रमिला कुमारी उषा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



