Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

MMDR एक्ट के खिलाफ JMM का हुंकार! सिकदारडीह में गरजे नेता, बोले—झारखंड की खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं

MMDR एक्ट के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत भवन में झामुमो पंचायत समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

MMDR एक्ट के खिलाफ JMM का हुंकार! सिकदारडीह में गरजे नेता, बोले—झारखंड की खनिज संपदा पर किसी की नजर बर्दाश्त नहीं

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : MMDR एक्ट के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड के सिकदारडीह पंचायत भवन में झामुमो पंचायत समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया और आगामी आंदोलन को धार देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला सह सचिव सह पर्यवेक्षक दिलीप रजक एवं प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।

दिलीप रजक ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को राज्य से छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस तरह की नीतियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के MMDR एक्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताते हुए इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया।

वहीं, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 7 सितंबर को गिरिडीह प्रखंड में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लोगों को एकजुट किया जा रहा है।

बैठक में सिकदारडीह के मुखिया महताब मिर्जा डब्लू, पंचायत अध्यक्ष सीताराम रविदास, प्रखंड मीडिया प्रभारी अंकित सहाय, कमल दास, माला देवी, गुड़िया देवी, सोनिया देवी, मोहम्मद तवारक सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
बैठक के जरिए झामुमो ने साफ संकेत दिया कि MMDR एक्ट के मुद्दे पर पार्टी अब पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक आंदोलन को तेज करने की तैयारी में है।

Related Articles

Back to top button