JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में ABVP का मशाल जुलूस, CBI जांच की उठाई मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह इकाई के बैनर तले बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में ABVP का मशाल जुलूस, CBI जांच की उठाई मांग
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, 5 अगस्त : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह इकाई के बैनर तले बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

मौके पर ABVP के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JSSC-CGL जैसी विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन और छात्र-छात्राओं का राज्य सरकार की CID जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI या ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए।

जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने तथा दोषी अधिकारियों एवं संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि CID अब तक 14 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पूरे मामले की आगे की जांच CBI को सौंपनी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
मशाल जुलूस में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, आकाश श्रीवास्तव, राजेश यादव, सोनू यादव, विद्या भारती, ज्योति कुमारी, सोनाली, ममता कुमारी, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।




