69वीं SGFI राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए संत मरियम स्कूल के दो खिलाड़ियों का चयन
पलामू के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संत मरियम विद्यालय के दो छात्र रोशन कुमार एवं सन्नी कुमार को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (2025–26) में गतका खेल के लिए चयन किया गया है।

69वीं SGFI राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए संत मरियम स्कूल के दो खिलाड़ियों का चयन
मेदिनीनगर : पलामू के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संत मरियम विद्यालय के दो छात्र रोशन कुमार एवं सन्नी कुमार को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (2025–26) में गतका खेल के लिए चयन किया गया है।

चयनित दोनों खिलाड़ी 23 दिसंबर से 2 जनवरी तक रांची स्थित खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय SGFI गतका प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसके उपरांत वे 6 जनवरी से 11 जनवरी तक पंजाब के लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि
हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। खेल के क्षेत्र में यदि छात्र अनुशासन, ईमानदारी और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। विद्यालय सदैव अपने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा।
वहीं मौके पर उपस्थित पलामू गतका संघ के सचिव एवं दोनों खिलाड़ियों के कोच सुमित बर्मन ने कहा कि
रोशन कुमार और सन्नी कुमार दोनों ही खिलाड़ी बेहद अनुशासित हैं और लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।



