60/40 नियोजन नीति ना चलतो के बुलंद आवाज के साथ स्टूडेंट यूनियन झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर गिरिडीह देवघर मुख्य मार्ग को किया जाम सड़क पर उतरे छात्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों के द्वारा बुलाये गए झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. सैकड़ो की संख्या में छात्र संगठनों के सदस्य छात्रों के साथ मिलकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. काफी संख्या में छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के द्वारा बनाये गए नियोजन नीति के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. छात्र शहर के झंडा मैदान के समीप सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन कर रहे है.

छात्र गिरिडीह – देवघर मुख्य मार्ग को सरजेसी बोस स्कूल के समीप बैठ कर प्रदर्शन कर रहे है. छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किए जाने के कारण सड़को पर दोनो और वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. उसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए खुले दुकानों को बंद करवाया साथ ही स्कूल कॉलेज कोचिंग सेंटर को बंद करने का अपील किया इधर विरोध – प्रदर्शन को लेकर डीएसपी मुख्यालय संजय राणा,

नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी सदलबल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे है.