Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

6 दिसंबर को निकलेगा शहर में भव्य शौर्य यात्रा – बजरंग दल सड़कों पर दिखेगा रामभक्तों का जनशैलाब शहर का चप्पा चप्पा गूंजेगा श्री राम के जयकारों से।

हजारीबाग: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यक्रम निमित गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल हजारीबाग के द्वारा शहर में 6 दिसंबर को भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जाएगा।

6 दिसंबर को निकलेगा शहर में भव्य शौर्य यात्रा – बजरंग दल।

सड़कों पर दिखेगा रामभक्तों का जनशैलाब।

शहर का चप्पा चप्पा गूंजेगा श्री राम के जयकारों से।

हजारीबाग : ब्यूरो रिपोर्ट

हजारीबाग: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यक्रम निमित गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल हजारीबाग के द्वारा शहर में 6 दिसंबर को भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे अनुशासित तरीके से शहर में संचलन करेंगे तथा राम जी के रथ को लेकर पूरे नगर का भ्रमण करेंगे।

यह कार्यक्रम हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा से दिन के 11:00 बजे सभा के साथ शुभारंभ होगा इसके उपरांत पूरे शहर का संचलन करके पुण: बड़ा अखाड़ा में समापन करेंगे। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रेस वार्ता करके बजरंग दल विभाग मिलन प्रमुख प्रशांत सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अरविंद मेहता, बजरंग दल जिला संयोजक जय कुमार सोनी ने दिया।

उन्होंने बताया कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष और बेहतर करेंगे क्योंकि इस वर्ष 25 नवंबर को प्रभु श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज का रोहन होने जा रहा है। सदियों से पथराई आंखों को आराम मिलेगी एवं हिंदू शौर्य का पुनर्जागरण इस देश में होगा।

इस शौर्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू नौजवानों में एकता के साथ पुरुषार्थ एवं राष्ट्रवाद का पुनर्जागरण होता रहे तथा हिंदू नौजवान नशा से मुक्त तथा संस्कारो से युक्त होकर राष्ट्र की सेवा करें। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग संत महंत पुजारी हिंदू नौजवान तथा समस्त हिंदू समाज सादर सम्मिलित रहेंगे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अधिकारियों का ओजस्वी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन समाज को प्राप्त होगा। साथी साथ राम मंदिर आंदोलन हिंदू समाज पुनर्जागरण आंदोलन एवं राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए वीर हिंदुओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

बजरंग दल विभाग मिलन प्रमुख प्रशांत सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री अरविंद मेहता, बजरंग दल जिला संयोजक जयकुमार सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button