4 लेबर कोड वापस ले मोदी सरकार – राजेश यादव।
राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत झंडा मैदान में हुआ कार्यक्रम।

4 लेबर कोड वापस ले मोदी सरकार – राजेश यादव।
राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत झंडा मैदान में हुआ कार्यक्रम।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज झंडा मैदान गिरिडीह में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक तथा ‘टीयूसीसी’ की ओर से एक प्रतिरोध कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया तथा प्रमुखता से 4 लेबर कोड वापस लेने की मांग की गई।
इस बाबत कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पूर्व जिप सदस्य सह फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने कहा कि, आज के दिन राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आंदोलन को स्थगित करते हुए विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया था। इसी के तहत पूरे देश में विरोध कार्यक्रम हो रहे हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि, मोदी सरकार मेहनतकशों के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमला चला रही है। एक-एक करके मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं।

कहा कि, पहले किसानों के ऊपर हमला कर उनके खिलाफ काले कानून लाए गए थे, जिसे किसान आंदोलन के बल पर वापस लिया गया। लेकिन अब इनका पूरा फोकस मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीनने पर केंद्रित है। चार (4) लेबर कोड इसी की एक बानगी है। सरकार मजदूरों से 8 के बजाय 12 घंटे काम कराने और उनके किसी भी विरोध को दबा देने की भरपूर कोशिश कर रही है। इसके लिए एक तरफ जन विरोधी कानून, तो इसके खिलाफ विरोध को कमजोर करने के लिए देश भर में मेहनतकशों को नफरती विचारों के आधार पर बांटने की भी लगातार कोशिशें जारी हैं।
आज के विरोध कार्यक्रम के जरिए हम सरकार से 4 लेबर कोड वापस लेने सहित 17 सूत्री मांगों को पूरा करने के अपील करते हैं तथा आगामी 9 जुलाई को इन्हीं सवालों पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को भी सफल बनाया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभू तुरी, शिवनंदन यादव, मनोज यादव, रियाज अंसारी, अन्ना मुर्मू, दिनेश राय, दुखी तुरी, महेश निराला, रीतलाल दास, विजय डोम सहित अन्य मौजूद थे।



