37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा ने जीता रजत पदक l
गिरिडीह विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा ने जीता रजत पदक l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने श्री प्रसून आचार्य एवं आचार्या श्रीमती अनीता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
गुरुवार सुबह विद्यालय की वंदना सभा में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आनंद कमल ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक पदक की जीत नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और पुरुषार्थ की जीत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने विद्या भारती के “खेलो और खिलो” के मंत्र को साकार किया है। साथ ही विश्वास जताया कि निरंतर मेहनत और समर्पण के बल पर विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं तथा आचार्य बंधु-भगिनी ने तालियों की गूंज के साथ विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



